फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के कोल्ड स्टोरेज पर चला पोकलैंड, बची बिल्डिंग को तोड़ने की हुई कवायद 

Mon, 12 Oct 2020 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर कटका गांव स्थित माफिया अतीक अहमद की संपत्ति पर खड़े कोल्ड स्टोरेज को ढहाने के लिए शनिवार को तकरीबन बीस दिन बाद पोकलैंड चला। पिछले माह आधा दर्जन जेसीबी लगाकर पीडीए के तोड़ू दस्ते ने कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढहाने की असफल कवायद की थी। बाद में कहा गया कि डायनामाइड लगाकर कोल्ड स्टोरेज के तीन माले की बिल्डिंग को ढहाया जाएगा। अब शनिवार को पोकलैंड लगाकर कोल्ड स्टोरेज को जमींदोज करने की कवायद दोबार से शुरू हुई। 
विज्ञापन


प्रशासन ने पूर्व सांसद अतीक अहमद की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच में झूंसी के कटका गांव की संपत्ति भी चिन्ह्ति की थी। अतीक के तकरीबन चार बीघे की यह संपत्ति उनके पत्नी के नाम दर्ज है। इस पर कोल्ड स्टोरेज बनाया गया था। इस कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन एक लाख बोरी आलू के भंडारण की क्षमता थी। तीन माले के कोल्ड स्टोरेज को ढहाने से पहले इसमें भंडारित तकरीबन डेढ़ हजार किसानों का 23 हजार बोरी आलू निकाला गया। तब जाकर 17 सितंबर से बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

हालांकि दो दिन में आधा दर्जन जेसीबी कोल्ड स्टोरेज का अगला हिस्सा ही गिरा पाए। इस दौरान पीडीए के तोडृू दस्ते की दो जेसीबी खराब भी हो गई थी। तब यह कहा गया कि कम क्षमता का डायनामाइड लगाकर कोल्ड स्टोरेज का ढहाया जाएगा। अब बीस दिनों बाद शनिवार को पीडीए की जोनल अधिकारी शिवानी सिंह की अगुवाई में दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें