सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे। वह टीईटी पेपर आउट आउट मामले में गिरफ्तार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय की जगह लेंगे। मनोज कुमार अहिरवार भी शुक्रवार को ही रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं का पदभार ग्रहण करेंगे।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2021 की वस्तुनिष्ठ परक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित (सामान्य अध्ययन सहित) की चारो सीरीज की उत्तरकुंजी जारी कर दी गई। उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट-http//uppsc.up.nic.in पर सात दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
यदि अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है तो अपना प्रत्यावेदन साक्ष्य सहित दिए गए प्रारूप पर अलग-अलग विषयों से हेतु अलग-अलग आयोग को एक ही बंद लिफाफे में अरविंद कुमार मिश्र परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अुनभाग उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को संबोधित हो डाक अथवा क ाउंटर पर आठ दिसंबर सायं पांच बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं। बिना साक्ष्य के प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन नहीं लिया जाएगा।