फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNP News : सीटी नर्सरी के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से, पीएनपी ने जारी की समय सारिणी

Fri, 20 Oct 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दाखिले के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसी तिथि तक अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://entdata.co.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड प्रशिक्षण 2023 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इन कोर्स में दाखिले के लिए समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इसके मुताबिक 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन व 27 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 30 नवंबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा करके आवेदन का प्रिंट ले सकेंगे।

विज्ञापन



दाखिले के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसी तिथि तक अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://entdata.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें