दिसंबर में टीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की है चुनौती
पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री ने एक माह के भीतर दोबारा टीईटी परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। लेकिन दिसंबर महीने में परीक्षा आयोजित कराना नए सचिव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। नए सिरे से तिथि और केंद्र का निर्धारण इतनी जल्दी कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह परीक्षा जनवरी महीने में ही आयोजित हो सकती है। टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
प्रशिक्षितों ने नए सचिव को सौंपा ज्ञापन
यूपीटीईटी परीक्षा की नई तिथि घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को डीएलएड प्रशिक्षितों ने नए सचिव अनिल भूषण को ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने मांग किया है कि टीईटी परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाए। टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के एक सप्ताह के भीतर सुपर टेट का आवेदन लिया जाए। ताकि चुनाव से पूर्व शिक्षक बनने का सपना संजाए प्रशिक्षितों के साथ न्याय हो सके। ज्ञापन देने वालों में पंकज मिश्र, राहुल यादव, अभिषेक तिवारी, विनीत, मनीष आदि मौजूद रहे।
इसी महीने दोबारा हो सकती है परीक्षा
पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने एक महीने के अंदर दोबारा ये परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। माना जा रहा है इसी महीने दोबारा ये परीक्षा आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि 28 नवंबर को टीईटी 2021 परीक्षा रविवार को दो पालियों में होनी थी। प्रदेश भर में प्रथम पाली में दस से साढ़े बारह बजे तक 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जाना था और द्वितीय पाली में 2:30 से पांच बजे तक 1754 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन होना था।
उल्लेखनीय है कि टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले 2019 में आयोजित हुई यूपीटेट में 16 लाख और 2018 में आयोजित हुई इस परीक्षा में तकरीबन 11 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। टीईटी परीक्षा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने जा रहे थे। इस मामले में एसटीफ ने प्रदेश भर में कई जगह छापेमारी की है। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।