सभा स्थल पर अंतिम मुहर लगने के बाद वहां उनकी रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान जेसीबी की मदद से रैली स्थल पर समतलीकरण किया जाता रहा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रयागराज में होने वाली चुनावी सभा का स्थान एक बार फिर से बदल दिया गया है। बृहस्पतिवार 24 फरवरी को पीएम की सभा अब फाफामऊ के बेला कछार जय गुरुदेव ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन
सभा स्थल पर अंतिम मुहर लगने के बाद वहां उनकी रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान जेसीबी की मदद से रैली स्थल पर समतलीकरण किया जाता रहा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वहां बैरीकेडिंग भी सोमवार से शुरू कर दी गई।
दरअसल पीएम मोदी की पूर्व में फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में ही सभा होनी थी, इसके बाद सभा का स्थल सोरांव विधानसभा स्थित एलडीसी कॉलेज कर दिया गया। लेकिन प्रयागराज शहर से एलडीसी कालेज की दूरी एवं कुछ अन्य कारणों से बेला कछार पर सभा करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान बेला कछार को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इस बीच एसपीजी ने भी बेला कछार में रैली स्थल का जायजा लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पीएम की सभा का स्थल अपरिहार्य कारणों से बदल दिया गया है। अब उनकी सभा बेेला कछार में होगी।