गंगा की मिट्टी से बिजली पैदा करने का उपकरण तैयार करने वाले मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के शोध छात्र जितेंद्र प्रसाद की उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के अपने अभियान में सराहा है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात पोर्टल ट्वीट कर इस छात्र के आत्मनिभगर्र काम की सराहना की है। इस छात्र को अभिनव शोध के लिए प्रतिष्ठित गांधीवादी यंग टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन (ज्ञाति) अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है।
दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रकाश के लिए गंगा नदी की मिट्टी से बिजली उत्पादन करने के यह अवार्ड जितेन्द्र को राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त करने का गौरव मिलेगा। इस तकनीकी से बिजली उत्पन्न करने में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता। जितेंद्र प्रसाद एमएनएनआईटी के प्रो. रमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 2016 से पीएचडी कर रहे हैं।