फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Prayagraj : मोदी ने संगम में लगाई 11 डुबकी, मौन होकर 108 बार जपी रुद्राक्ष की माला

Wed, 05 Feb 2025 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भक्ति-प्रेम-ज्ञान रूपी गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर लगे विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम वाले महाकुंभ में अपने मौन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। मोदी ने विशेष मुहूर्त में अमृतमयी त्रिवेणी में 11 डुबकी लगाईं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा अर्चना की। - फोटो : पीटीआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भक्ति-प्रेम-ज्ञान रूपी गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर लगे विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम वाले महाकुंभ में अपने मौन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। मोदी ने विशेष मुहूर्त में अमृतमयी त्रिवेणी में 11 डुबकी लगाईं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर देशवासियों के आरोग्य और कल्याण की कामना भी की।

मौनी अमावस्या स्नान हादसे के आठ दिन बाद बुधवार को पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से हेलीकॉप्टर से डीपीएस मैदान में उतरे। पीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ लेकर अरैल घाट से मोटर बोट के जरिये 10:49 बजे संगम पहुंचे। मोदी-मोदी के नारों के बीच उन्होंने जेटी से ही जनता का अभिवादन किया।

विज्ञापन


सिंदूरी लाल वस्त्र पहने पीएम ने मां गंगा को प्रणाम करते हुए धीरे-धीरे नीचे उतरे और गुप्त नवरात्र में भीमा अष्टमी तिथि पर भरनी नक्षत्र और पावन शुक्ल योग में स्नान किया। मंत्रोच्चार कर रहे पुजारियों के मुताबिक पीएम ने कुल 11 डुबकियां लगाईं। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्वाभिमुख होकर 108 बार रुद्राक्ष की माला जपी। पीएम ने मां गंगा को चुनरी चढ़ाई। तांबे की लुटिया में लाए जल से सोना, काला तिल के साथ तर्पण-अर्पण भी किया।

स्नान के बाद काले वस्त्र धारण किए पीएम को पुजारी राजेश तिवारी, अभिषेक शुक्ला और गिरीश मिश्रा ने षोडशोपचार विधि से मां गंगा का दुग्धाभिषेक, आरती और सविधि पूजन कराया। पीएम ने देशवासियों के सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना भी की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ जेटी पर मौजूद थे।

स्नान से लेकर पूजन तक वह करीब 25 मिनट तक संगम तट पर रहे। वह 11:28 बजे मोटर बोट से अरैल की ओर बढ़ चले। इस दौरान रास्ते भर सीएम ने उन्हें महाकुंभ के आयोजन से जुड़ी जानकारियां दीं।लौटने के बाद एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने संगम में स्नान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा... मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला। दूसरी पोस्ट में कुछ और तस्वीरों को साझा करते हुए पीएम ने लिखा कि प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है।

विज्ञापन

पीएम इसके पहले 13 दिसंबर-24 को संगम आए थे। उस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया था। हालांकि, इस बार वह जलमार्ग से संगम तक आए और यहीं से लौट गए। वीआईपी मूवमेंट से श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो, इसलिए अन्य जगहों का कार्यक्रम नहीं रखा। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हुए विश्व से इस सबसे बड़े सांस्कृतिक-धार्मिक समागम महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें