किसानों के सम्मान में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। खेत तक पानी पहुंचाने का मामला हो या फिर किसान सम्मान निधि देने का। सबका साथ सबका विकास करके सरकार ने विश्वास कायम किया है। यह बातें रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के करनपुर सौंरई में आयोजित किसान सम्मेलन में बलिया सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ युवाओं, व्यापारियों, गरीबों के लिए बड़े फैसले हुए हैं। साथ ही माफिया से लोगों को मुक्ति दिलाने का काम किया जा रहा है। मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अर्चना शुक्ला ने कहा कि गरीबों के सामने अनाज की समस्या दूर की और कोविड टीकाकरण में रिकॉर्ड बनाया है। सरकार युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार समर्पित है।
जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने कहा कि सरकार ने समाज में सबका सम्मान बढ़ाने के साथ ही विकास में आगे ले जाने का काम किया। इस दौरान डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, सचिन केसरवानी, सुनील मिश्रा, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र सिंह चौहान, भरत भूषण, जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, चंद्रदत्त शुक्ला, ओमप्रकाश पासी, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।