इसी क्रम में वह अक्षयवट, हनुमान मंदिर, सरस्वती कूप का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह परेड स्थित मेला प्रशासन के अस्थाई कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों संग वार्ता कर प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री इसके बाद सलोरी स्थित एसटीपी तथा जियो ट्यूब विधि से शोधन कार्य, सेक्टर 20 में स्थापित अखाड़ों की बसावट, झूंसी में गंगा रिवर फ्रंट तथा छतनाग घाट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दिन में करीब तीन बजे वह पुलिस लाइन आएंगे और हेलीकाॅप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।