फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : व्यापारी की होटल में मौत में महिला मित्र समेत तीन पर हत्या का केस, एक रिश्तेदार भी नामजद

Wed, 11 Dec 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपियों में महिला मित्र नैनी निवासी शदब और दोस्त चकिया निवासी सलमान के अलावा एक रिश्तेदार इमरान भी शामिल है। वह कानपुर का रहने वाला है। उसे साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
मकसूद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित होटल में संदिग्ध हालात में ग्लास कारोबारी मकसूद अहमद (36) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक दिन पहले तक विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कहने वाली वाली सिविल लाइंस पुलिस ने व्यापारी की महिला मित्र समेत तीन पर हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपियों में महिला मित्र नैनी निवासी शदब और दोस्त चकिया निवासी सलमान के अलावा एक रिश्तेदार इमरान भी शामिल है। वह कानपुर का रहने वाला है। उसे साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मकसूद की बहन ने बताया कि इमरान उनकी मौसी का लड़का है जिनसे उनके भाई का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उसने धमकी भी दी थी। इमरान कानपुर का रहने वाला है। इसके अलावा शदब के बारे में बताया कि वह परिवार की पूर्व परिचित है। इस मामले में तहरीर व्यापारी की पत्नी चांदनी ने दी है जिसमें पति को जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। उधर दोस्त सलमान चौथे दिन भी पुलिस की हिरासत में रहा जिससे पूछताछ की जाती रही। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

धूमनगंज निवासी व्यापारी आठ दिसंबर को दोपहर तीन बजे महिला मित्र शदब के साथ सिविल लाइंस स्थित होटल युगांतर स्टे होम में पहुंचे थे। करीब 6:30 बजे व्यापारी का दोस्त सलमान भी होटल में आया। कुछ देर बाद ही दोनों व्यापारी को अचेत हाल में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। व्यापारी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भी रह चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें