फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : Allahabad University कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर 12 जुलाई को होगी सुनवाई

Fri, 19 May 2023 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगी। बृहस्पतिवार को कुलपति की तरफ से इस केस में विस्तृत जवाब लगाने के लिए समय की मांग की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगी। बृहस्पतिवार को कुलपति की तरफ से इस केस में विस्तृत जवाब लगाने के लिए समय की मांग की गई। कोर्ट ने कुलपति के अधिवक्ता के अनुरोध पर इस केस की सुनवाई को टालते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई 2023 की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


यह आदेश आज जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र एवं जस्टिस विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल की याचिका पर पारित किया। याची की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बहस की। याचिका में कुलपति के नियुक्ति को विभिन्न आधारों पर चुनौती दी गई है तथा कहा गया है कि वह इस पद को धारण करने की योग्यता नहीं रखती।

मालूम हो की इस केस की सुनवाई इसके पहले हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने की थी तथा निर्णय भी सुरक्षित कर लिया था। परंतु फैसला नहीं आ सकने के चलते आज फिर इस केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में मुकदमा लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें