फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court :  मंदिरों के उचित रखरखाव के लिए तैयार की जाए योजना, जनहित याचिका दाखिल

Fri, 26 Aug 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साथ ही यह भी मांग की गई कि पर्व के समय दर्शनार्थियों की जुटने वाली भारी भीड़ के उचित प्रबंधन, सुविधाएं मुहैया कराने तथा  कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए भी निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रसिद्ध मंदिरों के उचित रखरखाव और विशेष धार्मिक पर्व पर जुटने वाली दर्शनार्थियों की भीड़ के उचित प्रबंधन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। मथुरा के अनंत शर्मा की ओर से दाखिल याचिका में हिंदू नागरिकों, खासकर संविधान के अनुच्छेद 25 के अंतर्गत वैष्णव संप्रदाय को मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा के लिए मंदिरों के उचित रखरखाव की योजना तैयार करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन



साथ ही यह भी मांग की गई कि पर्व के समय दर्शनार्थियों की जुटने वाली भारी भीड़ के उचित प्रबंधन, सुविधाएं मुहैया कराने तथा  कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए भी निर्देश जारी किए जाएं। याचिका में अदालत की ओर से गोस्वामी ओंकार नाथ तथा अन्य बनाम गोस्वामी फुंदी लाल व अन्य  केस में तैयार प्रबंधन योजना को अवैध घोषित करने की भी मांग की गई है। हालांकि अभी यह सूचीबद्ध नहीं हो सकी है। जल्द ही सूचीबद्ध होने पर कोर्ट के समक्ष पेश की जाएगी। इसके बाद इस पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें