फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नैनी के जीईसी कंपनी के पास युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 26 Aug 2022 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी के गल्ला मंडी के रहने वाले रोशन लाल जायसवाल उर्फ गोलकई जायसवाल का बेटा अमित (35) मसालों का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार की रात अमित खाना खाकर घर से निकल गया। रात में करीब 11 बजे जीईसी कंपनी के पास किसी ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी में जीईसी कंपनी के पास बृहस्पतिवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक गल्ला मंडी स्थित अपने घर से खाना खाकर निकला था। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन



नैनी के गल्ला मंडी के रहने वाले रोशन लाल जायसवाल उर्फ गोलकई जायसवाल का बेटा अमित (35) मसालों का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार की रात अमित खाना खाकर घर से निकल गया। रात में करीब 11 बजे जीईसी कंपनी के पास किसी ने उसे गोली मार दी। कातिल ने सिर में सटाकर उसे गोली मारी थी। अमित सड़क पर पड़ा था। उसी समय थाने का एक मुंशी उधर से गुजरा। लहूलुहान युवक को देखकर उसने तुरंत एक टेंपो रुकवाई और अक्षयवट हास्पिटल भेज दिया।


डाक्टरों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। तब तक घर में सूचना हो गई थी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। घर वालों से जानकारी ली जा रही थी। अमित के शव के पास ही उसका मोबाइल मिला है। बाइक भी वहीं खड़ी थी। उसकी भी जांच की जा रही है। अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें