फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन बिछाने में काट दी पीने के पानी की पाइप लाइन, 700 घरों को पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस पाइप बिछाने में काट दी पाइप लाइन, 700 घरों को पानी का संकट
विज्ञापन

प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित सीवाई चिंतामणि रोड पर शुक्रवार को गैसपाइप लाइन बिछाने के दौरान अडानी ग्रुप के कर्मियों ने पानी की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सात सौ घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया और सड़क पर पानी फैल जाने से कीचड़ हो गया। इससे लोगों का आना-जाना भी मुहाल हो गया। बाद में स्थानीय पार्षद की शिकायत पर पानी की आपूर्ति बंद कराई गई है। हालांकि, अभी पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अडानी ग्रुप पूरे शहर में गैस पाइपलाइन बिछा रहा है। उसी के क्रम में शुक्रवार को सीवाई चिंतामणि रोड पर काम चल रहा था। गैसपाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर ड्रिल किया जा रहा था। पार्षद आनंद घिल्डियाल ने बताया कि कंपनी की ओर से नगर निगम और जल संस्थान को इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी। कार्य के दौरान पीने की छह इंच की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे सीवाई चिंतामणि रोड, लाउदर रोड पर पानी भर गया और सात सौ घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें