फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में किया आपत्तिजनक पोस्ट, लोगों के आक्रोश को देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Facebook - फोटो : social media
विज्ञापन
फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो उठे और धूमनगंज थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया बल्कि कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि फेसबुक पर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पोस्ट संदीप सिंह नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट से की गई मिली। उधर जानकारी मिलते ही धर्म विशेष के कुछ लोग आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंच गए। उनकी मांग थी कि आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

इसके बाद दरोगा मनोज पाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल से भी मदद ली गई और कुछ ही घंटों बाद आरोपी को उसके गयासुद्दीनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह एमबीए कर चुका है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यही नहीं, आरोपी के फेसबुक अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। थाने का घेराव करने जैसी कोई बात नहीं है। लोग आए थे लेकिन जैसे ही उन्हें एफआईआर दर्ज होने की बात पता चली, वह वापस लौट गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें