फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्लाई लादकर जा रही पिकअप पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही से प्लाई लादकर हलिया मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार में पिकअप रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर कोरांव-कोहड़ार नेशनल हाईवे पर सुहास गांव में सामने पलट गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकलकर निजी क्लीनिक में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सनोज निवासी हलिया मिर्जापुर सुबह हलिया से भदोही शटरिंग के लिए प्लाई लाने गया हुआ था। लौटते समय पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग में टकराकर पलट गई। घटना की सूचना गाड़ी मालिक व पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों का कहना था कि गाड़ी की रफ्तार तेज होने से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी रजनीश पांडे का कहना था कि संयोग अच्छा था कि उस समय कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें