यमुनापार अध्यक्ष ने कहा कि जालौन जिले के गोरहा गांव में पिता देवी दीन मल्लाह एवं माता मुला देवी के परिवार में फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ। उनका पूरा जीवन उनका संघर्षो से भरा रहा। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बीहड़ों में भी भटकना पड़ा।
पूर्व सांसद फूलनदेवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में बृहस्पवितार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। यहां सपा यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा।
विज्ञापन
यमुनापार अध्यक्ष ने कहा कि जालौन जिले के गोरहा गांव में पिता देवी दीन मल्लाह एवं माता मुला देवी के परिवार में फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को हुआ। उनका पूरा जीवन उनका संघर्षो से भरा रहा। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें बीहड़ों में भी भटकना पड़ा, लेकिन समाज एवं सरकार से न्याय की उम्मीद खो चुकी फूलन देवी को खुद हथियार उठाना पड़ा।
पप्पू लाल निषाद ने कहा कि उन्हें सम्मानजनक नई जिंदगी देने का काम समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उच्च सदन में भेज कर किया। इस अवसर पर गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव ने फूलन देवी के साहस को सलाम करते हुए उन्हें संघर्षो की देवी बताया। समाजवादी पार्टी महिलाओं का हमेशा सम्मान करती है। इस मौके पर राम अवध पाल, डॉ राजेश यादव, ,दान बहादुर मधुर, राकेश यादव एडवोकेट, कृपा शंकर बिन्द, राम सुमेर पाल, केके यादव, कुलदीप यादव, संदीप बिन्द, पद्मा यादव आदि मौजूद रहे।