फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई की टीम ने किया निरीक्षण, हड्डी रोग विभाग में बढंेगी आठ सीटें

विज्ञापन
PG will increase eight seats in orthopedics department
विज्ञापन
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में पीजी की आठ सीटों की बढ़ोत्तरी का रास्ता साफ हो गया है। बंगलूरू से आई एमसीआई की टीम ने सोमवार को संसाधनों का मानक के हिसाब से निरीक्षण किया। चिकित्सकों की संख्या और संसाधनों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बंगलूरू से आई एमसीआई टीम ने सबसे पहले शिक्षकों के बारे में जानकारी ली। पिछले दौरे में एक एसोसिएट प्रोफेसर की कमी सीटों की बढ़ोत्तरी में बाधा बनी थी। कॉलेज प्रशासन ने इस कमी को पूरा करने के लिए हड्डी रोग विभाग से रिटायर्ड डॉ. करुणाकर द्विवेदी को संविदा पर नियुक्त किया है।
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक शिक्षकों की संख्या मानक के अनुरूप हो गई है। टीम सदस्यों ने संसाधनों का एक बार परीक्षण कर ब्यौरा लिया। उन्होंने बताया कि टीम के रिपोर्ट देते ही हड्डी रोग विभाग में पीजी की तीन सीटों में आठ का इजाफा हो जाएगा। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें