प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने सप्ताह भर में ही अपना निर्णय वापस ले लिया। बोर्ड ने स्टेशनों पर मिलने वाले जनता खाने का दाम 15 से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया था।
फिलहाल बोर्ड ने यह आदेश वापस ले लिया है। साथ ही उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल मुख्यालयों को पत्र के माध्यम से सूचित किया है जनता खाना 15 रुपये में ही उपलब्ध करवाया जाए। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इलाहाबाद जंक्शन के सभी स्टालों पर बाकायदा इसका रेट भी चस्पा कर दिया गया था। इस पर शोर मचा तो रेलवे बोर्ड ने आनन फानन में एक दूसरा आदेश जारी कर दिया। कहा गया कि प्लेटफार्म पर खाना पहले की तरह 15 रुपये में ही मिलेगा, जबकि ट्रेन के अंदर जो हॉकर उसे बेचेंगे उसके लिए ही यात्रियों को 20 रुपये देना होगा।