कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से अनुमति मिलने के बाद रजिस्ट्रार की ओर से एक नवंबर से पीजी की कक्षाएं शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साथ ही सभी डीन, निदेशकों, समन्वयकों एवं विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि टाइम टेबल के हिसाब से कक्षाओं का संचालन करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एक नवंबर से परास्नातक (पीजी) की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीजी प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश भी अंतिम दौर में है। ऐसे में नव प्रवेशी पीजी छात्रों के लिए एक नवंबर से नया सत्र शुरू हो जाएगा। सोमवार को भी इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों ने पीजी प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से अनुमति मिलने के बाद रजिस्ट्रार की ओर से एक नवंबर से पीजी की कक्षाएं शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साथ ही सभी डीन, निदेशकों, समन्वयकों एवं विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि टाइम टेबल के हिसाब से कक्षाओं का संचालन करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें।
उधर, स्नातक प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमवार नियुक्त किए गए समन्वयकों की प्रवेश भवन में बैठक आयोजित की गई। इविवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए के लिए समन्वयक नियुक्त किए हैं। यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि सभी समन्वय अपने स्तर पर चार से पांच सदस्यों की टीम बनाएंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर को पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन
वहीं, पीजी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के नए कटऑफ जारी किए गए है। अभ्यर्थियों को 18 से 20 अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग और शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन में त्रुटि संशोधन का आज अंतिम मौका
यूजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले जिन छात्रों ने फॉर्म भरने में त्रुटि की है, उन्हें 18 अक्तूबर तक संशोधन का मौका दिया गया है। साथ ही जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं किया है, वे भी 18 तक शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके लिए सोमवार को प्रत्येक छात्र को दो बार एसएमएस भी भेजे गए।