फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence : अटाला बवाल में 28 के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, सभी चार महीने से चल रहे हैं फरार

Mon, 17 Oct 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अटाला में 10 जून को जमकर बवाल हुआ था। यहां पुलिस पर पथराव व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही फायरिंग भी की गई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मामले में कुल 106 लोगों को नामजद कराया गया था। 
विज्ञापन
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटाला बवाल मामले में वांछित चल रहे 28 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। यह सभी चार महीने से फरार चल रहे हैं। खुल्दाबाद पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है। अटाला में 10 जून को जमकर बवाल हुआ था। यहां पुलिस पर पथराव व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही फायरिंग भी की गई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मामले में कुल 106 लोगों को नामजद कराया गया था। 

विज्ञापन



जबकि अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान नामजद व कई अज्ञात समेत कुल 106 लोगों को जेल भेज दिया। हालांकि 33 आरोपी ऐसे हैं, जो पकड़े नहीं जा सके। इनमें से 28 के खिलाफ सोमवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया। खुल्दाबाद पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि 28 आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करा लिया गया है। वह तय अवधि के भीतर हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


पांच इनामी भी पकड़ से दूर
अटाला बवाल मामले में पांच इनामी भी पकड़ से दूर हैं। आरोप है कि यह वह लोग हैं जिनकी बवाल में भूमिका सामने आई थी। इनमें एआईएमआईएम शाह आलम, पार्षद फजल, उमर खालिद, जीशान और आशीष मित्तल शामिल हैं। इन सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। सीओ ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें