फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : अगले हफ्ते से शुरू होंगे पीजी प्रवेश, सोमवार को होगा प्रवेश प्रक्रिया का प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि के विभिन्न विभागों ने 21 सितंबर से पीजी में प्रवेश शुरू करने के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए थे। इस बीच इविवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए विभागों में बुलाया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। सीनेट हाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीजी में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। 26 सितंबर को एजेंसी की ओर से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद विभाग प्रवेश के लिए कटऑफ जारी करेंगे। इविवि के विभिन्न विभागों ने 21 सितंबर से पीजी में प्रवेश शुरू करने के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए थे। इस बीच इविवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए विभागों में बुलाया गया था, लेकिन इस व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थी अब अपने अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करेंगे और विभाग ऑनलाइन सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन



इसके लिए संबंधित एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. प्रशांत कुमार घोष के अनुसार संबंधित एजेंसी 26 सितंबर को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी। सब कुछ ठीक रहा तो 27 सितंबर को विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद विभाग दाखिले के लिए कटऑफ अंक जारी करेंगे। ऐसे में प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

छुट्टी में जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
इविवि में एक से छह अक्तूबर तक दशहरा की छुट्टी रहेगी, लेकिन इस दौरान पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. प्रशांत कुमार घोषित का कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का यही फायदा है। छात्र कहीं से भी ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और शिक्षक भी घर बैठे अभ्यर्थियों के अभिलेख ऑनलाइन सत्यापित कर सकेंगे। ऐसे में छुट्टी के दौरान भी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।


इविवि के बाद कॉलेजों में शुरू होंगे दाखिले
पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुए माह भर का समय बीत चुका है, लेकिन प्रवेश अभी शुरू नहीं हुए हैं। कॉलेजों को इविवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इविवि में दाखिले शुरू होने के बाद ही कॉलेज अपने यहां प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर सकेंगे। कॉलेज में भी दशहरा का अवकाश होगा। ऐसे में छुट्टी के बाद प्रवेश प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। अक्तूबर के अंत तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने और नवंबर नए सत्र की शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें