फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेट्रोल पंप मालिक ने दस्तावेज में हेरफेर करने के मामले में दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 03 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रीतम नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार यादव का सोरांव के नका का तालाब के पास पेट्रोल पंप है। स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्होंने पेट्रोल पंप स्टेनली रोड निवासी रामसेवक यादव, शिवेश यादव व बब्लू को बेचने का फैसला किया। सात जुलाई 2025 को नका का तालाब स्थित पेट्रोल पंप पर दो करोड़ में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार के मुताबिक रामसेवक ने यूटीआर के जरिये दो बार में 25-25 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद पीड़ित ने कागजी कार्रवाई पूरी की। आरोप है कि कागजात में छेड़छाड़ करते हुए आरोपियों ने 85 लाख रुपये अदायगी दर्ज करा दी। 29 दिसंबर को दोपहर में आरोपी रामसेवक यादव, देवनारायण यादव, शिवेश यादव और एक अज्ञात ने पेट्रोल पंप पर अपने 40-50 साथियों के साथ हंगामा किया और पीड़ित को बंधक बना लिया। इस दौरान असलहाधारी लोगों ने जबरन चेक पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही आरोपियों ने 40-50 चार पहिया वाहनों और बाइक में करीब 70,000 रुपये का डीजल-पेट्रोल भरवाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
पीड़ित राजेंद्र कुमार यादव ने सहायक पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। उनके आदेश पर सोरांव पुलिस ने रामसेवक यादव, देवनारायण यादव, शिवेश यादव समेत 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि मामले की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें