फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत ओंकार गिरि की समाधि वेणीमाधव मंदिर से हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

Sat, 09 May 2020 12:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
वेणी माधव मंदिर दारागंज के महंत ओंकार गिरि की समाधि मंदिर परिसर से हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता रामचंद्र शर्मा और सृष्टि दुबे का कहना है कि पांच मई को महंत ओंकार गिरि ब्रह्मलीन हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बावजूद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महंत हरि गिरि ने पुलिस की मदद से मंदिर परिसर में ही परिक्रमा मार्ग पर ओंकार गिरि की समाधि बनवा दी।
विज्ञापन


समाधि बनवाने में लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया। याचिका में कहा गया है कि नरेंद्र गिरि और हरी गिरि को मंदिर परिसर में समाधि बनवाने का कोई अधिकार नहीं है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि दोनों मंदिर पर कब्जा करने के इरादे से ऐसा कर रहे हैं, जबकि यह वैष्णवों की परंपरा के विपरीत है। मांग की गई है कि समाधि को उस स्थान से हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने का आदेश पारित किया जाय तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नरेंद्र गिरि और हरि गिरि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें