फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

Thu, 27 Jun 2019 12:50 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बदायूं रेप कांड को लेकर बनी फिल्म आर्टिकल 15 पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में गैंगरेप के आरोपियों को ब्राह्मण बताया गया है। इसके जरिए सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने इसे पांच जुलाई को नियमित पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। कानपुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार दीक्षित ने याचिका दाखिल कर 28 जून को होने वाले फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। 

याचिकर्ता का कहना है कि फिल्म में मूल तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है और जाति विशेष को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। याचिका में फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा, अभिनेता आयुष्मान खुराना, ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्र, मोहम्मद जीशान अयूब, अनुराग सोफिया और लेखक गौरव सोलंकी को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें