फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : फर्जी डिग्री मामले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज

Sat, 26 Nov 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार सितंबर 2021 को एसीजेएम प्रयागराज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की अर्जी को खारिज कर दिया था। अर्जी धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दाखिल की गई थी। कहा गया था कि मौर्य ने फर्जी डिग्री के आधार पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस प्राप्त किया है तथा इसी डिग्री को आधार बनाकर पांच बार चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने के लोवर कोर्ट आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी है। याची दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने कोर्ट से याचिका वापस लेने की मांग की थी तथा कहा था कि वह इस मामले में कानून के मुताबिक उपलब्ध अन्य प्रक्रिया को अपनाएंगे।
विज्ञापन


यह आदेश जस्टिस समित गोपाल ने दिवाकर नाथ त्रिपाठी की याचिका पर पारित किया है। कोर्ट ने पारित अपने आदेश में कहा कि बहस के दौरान याची के वकील ने याचिका वापस लेने की कोर्ट से अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए याचिका खारिज की जाती है।

मालूम हो कि चार सितंबर 2021 को एसीजेएम प्रयागराज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की अर्जी को खारिज कर दिया था। अर्जी धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दाखिल की गई थी। कहा गया था कि मौर्य ने फर्जी डिग्री के आधार पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस प्राप्त किया है तथा इसी डिग्री को आधार बनाकर पांच बार चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें