फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में दाखिल याचिका खारिज

Fri, 30 Sep 2022 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने कहा कि मामला दो न्यायालयों के क्षेत्राधिकार से जुड़ा हुआ है। निचली अदालतों ने द्वारा दिया गया फैसला सही है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राजस्थान के अलवर में 28 नवंबर 2018 को आयोजित एक जनसभा में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने याची अधिवक्ता पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि हर्जाने की रकम तीन दिन में मध्यस्थता केंद्र में जमा करनी होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति समिति गोपाल की पीठ ने मऊ के नवल किशोर मिश्रा की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।

विज्ञापन



कोर्ट ने कहा कि मामला दो न्यायालयों के क्षेत्राधिकार से जुड़ा हुआ है। निचली अदालतों ने द्वारा दिया गया फैसला सही है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राजस्थान के अलवर में 28 नवंबर 2018 को आयोजित एक जनसभा में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई गई थी। याची की ओर से तर्क दिया गया कि उनका यह बयान धार्मिक आस्था और भावना को ठेस पहुंचाने वाला है।


कोर्ट में याचिका दर्ज कर शिकायत दर्ज कराने की मांग की गई। याची ने निचली अदालत में भी याचिका दाखिल कर कार्रवाई की मांग की लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। याचिका पर अधिवक्ता इफ्तखार मोहम्मद फारूकी व  राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम ए के सण्ड ने पक्ष रखा था। ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें