कर्मचारी चयने आयोग (एसएससी ) ने अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षाओं (सीबीटी) के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसएससी की ओर से जारी दिशा निर्देश को तीन भागों में जारी किया गया है। आयोग ने पहले भाग में परीक्षार्थियों के लिए सामान्य दिशा निर्देश रखा है तो दूसरे भाग में कोविड-19 के बारे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है। तीसरे भाग में कोविड-19 से जुड़ा स्व घोषणा पत्र है, इसमें परीक्षार्थियों को यह लिखकर देना होगा कि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं।
एसएससी ने यह नोटिफिकेशन अक्तूबर-नवंबर में होने वाली सब इंस्पेक्टर, सीएपीएफ, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित दूसरी सभी परीक्षाओं के लिए जारी किया है। परीक्षार्थी एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस बारे में नोटिस देख सकते हैं।