फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सोते मिले लोग, दो एसडीएम पर कार्रवाई

विज्ञापन
People found sleeping on the street, action on two SDMs
विज्ञापन
प्रयागराज। हाड़ कंपाने वाली ठंड में कोई खुले में सोता न मिले, शासन के इस निर्देश और मातहतों की कार्यशैली जांचने रविवार रात डीएम भानुचंद्र गोस्वामी निरीक्षण पर निकले। एमजी मार्ग और थार्नहिल रोड पर खुले में लोगों को सोते देख उनका पारा चढ़ गया। संबंधित एसडीएम से जवाब मांगा तो वे हकलाने लगे। दोनों एसडीएम स्पष्टीकरण मांगने के साथ चेतावनी दी गई है। रात में ही लोगों को सड़क से उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाया गया। ठंड से ठिठुर रहे कुछ लोगों को कंबल भी दिए गए।
विज्ञापन

रैन बसेरों की निरीक्षण में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त रवि रंजन समेत अन्य अफसरों से साफ कहाकि लोगों को सिर्फ छत ही न दी जाए बल्कि बिछाने को गद्दा, ओढ़ने को रजाई मिले, यह सुुुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रैन बसेरों के संचालन से जुड़ी संस्थाओं के प्रमुखों से कहा कि पीने का साफ पानी और नहाने का गरम पानी उपलब्ध कराएं। बाहर अलाव की व्यवस्था करें। अब निरीक्षण में कोताही मिली तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम, एसडीएम के साथ चीफ इंजीनियर नगर निगम सतीश कुमार, मिशन प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें