फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : सेटेलाइट सिटी को रेलवे स्टेशनों से जोड़ने से महाकुंभ में आने वाले लोगों को होगी सहूलियत, बढ़ेगा पर्यटन

Sun, 23 Jul 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय क्षेत्रों/शहरों के साथ पहचानने की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ जोड़ने का एक नवाचारी दृष्टिकोण अपनाया है। इससे पर्यटकों को भी सुविधा होगी
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन अब अपने बड़े स्टेशनों की मदद से छोटे स्टेशनों की लोकप्रियता बढ़ाएगा। इससे बड़े स्टेशन से ट्रेन में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को उस स्टेशन के आसपास के उन स्टेशनों की जानकारी मिलेगी, जो पर्यटन आदि की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए भारतीय रेल ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ संबंधित स्थान के अन्य स्टेशनों को जोड़ने की पहल की है। इसका फायदा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर टिकट बुकिंग करते समय मुख्य रूप से मिलेगा।

विज्ञापन











यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय क्षेत्रों/शहरों के साथ पहचानने की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ जोड़ने का एक नवाचारी दृष्टिकोण अपनाया है। इससे पर्यटकों को भी सुविधा होगी, क्योंकि स्टेशन खोजना आसान हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

उदाहरण के लिए आगरा की ही बात करें तो अब टिकट बुक कराने के दौरान आगरा टाइप करने के बाद वहां आगरा फोर्ट, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूंडला, राजा की मंडी स्टेशन भी स्क्रीन पर आ जाएंगे। इसी तरह प्रयागराज टाइप करने पर झूंसी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज संगम, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज एवं हंडिया खास स्टेशन मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन पर टिकट बुकिंग के दौरान दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस पहल से पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आरक्षण कराने वाले स्टेशन के आसपास के स्टेशन खोजना आसान हो जाएगा। इसमें सेटेलाइट सिटी को रेलवे स्टेशनों से जोड़ा गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि अक्सर स्थानीय-लोकप्रिय नाम रेलवे स्टेशन के नामों से भिन्न होते हैं। इससे यात्रा की योजना बनाते समय यात्री भ्रमित रहता है। नई पहल से भ्रम की स्थिति खत्म होगी। इस सुविधा में उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, ग्वालियर, मिर्जापुर, आगरा आदि लोकप्रिय शहरों के कई स्टेशनों को जोड़ा गया है।

यह मिलेगा यात्री को फायदा
पर्यटकों के लिए संबंधित स्टेशन के आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशन को खोजना होगा और आसान होगा।
रेल यात्रा करने की योजना बनाने में मदद मिलेगी और पर्यटन की सुविधा के बारे में भी मिलेगी जानकारी।
पर्यटन महत्व के स्थानों को निकटतम स्टेशन से मैप किया गया है, इससे यात्रियों की पह आसान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें