फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो माह से दूषित पानी पी रहे लोग, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

Fri, 04 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जसरा। प्रदूषित पानी की लगातार शिकायत के बाद भी समस्या हल न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। लगभग दो माह से प्रदूषित पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इसकी कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जल निगम में शिकायत की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए व्यापारी और ग्रामीणों ने जल निगम, उप जिलाधिकारी बारा तथा थाना अध्यक्ष घूरपुर को प्रार्थना पत्र देकर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। ऑनलाइन शिकायत का जवाब देते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता ने लिखा कि क्षेत्र में लगे पाइप अत्यंत पुराने होने के कारण जर्जर हो गए हैं। इसकी बदले जाने की जरूरत है किंतु विभाग में पैसे के कमी के चलते पाइप का बदलाव तथा मरम्मतीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। स्थानीय ग्रामीण पारस शर्मा, अशोक केसरवानी, भोले केसरवानी, मनोज शर्मा, राजीव शर्मा, नितेश केसरवानी, धर्मेंद्र केसरवानी, रतन कुमार आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का हल नहीं होगा तो शुक्रवार को सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें