फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में तदर्थ नियुक्त कर्मचारियों की फंसेगी पेंशन

विज्ञापन
Pension of ad-hoc employees appointed in municipal corporation
विज्ञापन
नगर निगम में तदर्थ नियुक्त कर्मचारियों की ऑडिट आपत्ति से फंसेगी पेंशन
विज्ञापन

0 एसीपी प्रक्रिया का पालन नहीं, तीन महीने से भटक रहे दो बाबू
0 बिना विनियमितिकरण के संभव नहीं पेंशन देना, अफसर परेशान
प्रयागराज। नगर निगम में तदर्थ नियुक्ति वाले 100 से अधिक कर्मचारियों की पेंशन फंसेगी। बिना विनियमितीकरण के रिटायर हुए दो लिपिकों की पेंशन ऑडिट आपत्ति के बाद अटक गई है। एसीपी प्रक्रिया का पालन न किए जाने से लेखा विभाग ने पेंशन बनाने से इनकार कर दिया है। निगम अफसर परेशान हैं और प्रभावित कर्मचारी मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
नगर निगम में तदर्थ नियुक्ति वाले कर्मचारियों को समय-समय पर बिना नियमित किए वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया। यह प्रक्रिया अभी जारी है। कर्मचारियों को बिना नियमित किए एसीपी का लाभ देना नियमत: गलत है। फिलहाल, दो नए मामले अफसरों के गले की फांस बने हैं। जोन तीन से मदन मणि त्रिपाठी और सहायक नगर आयुक्त कार्यालय से पाल बाबू के रिटायर होने के बाद निगम के मुख्य लेखा परीक्षक अजय ने पेंशन जारी करने में पेच फंसा दिया। उनका कहना है कि कर्मचारियों को नियमित प्रक्रिया के तहत नियमित करना जरूरी है। तभी उन्हें पेेंशन, ग्रेच्युटी आदि का लाभ दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट आपत्ति के बाद नगर निगम में तदर्थ नियुक्त कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। वह अफसरों के पास जाकर इस बारे में बात करते हैं तो उन्हें टरकाया जा रहा है। तकनीकी खामी के चलते पेंशन फंसने की आशंका से नगर निगम कर्मचारी सहमे हैं। वहीं मदन मणि और पाल बाबू पेंशन न मिलने से परेशान होकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें