प्लाट पर कब्जा ना पाने वालों के लिए पीडीए दोबार निकालेगा लॉटरी
प्रयागराज। पीडीए की विभिन्न योजनाओं में प्लाट आवंटित कराने वाले ऐसे लोगों को राहत मिली है, जिनको अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया। बृहस्पतिवार को पीडीए बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि कब्जा ना पाने वाले आवंटियों से दोबारा आवेदन लेकर लाट्ररी के जरिए प्लाट दिया जाएगा। ऐसे 415 मामले लंबित है। जिनमें आवंटियों को कब्जा नहीं मिला है, जबकि 189 आवंटी ऐसे है, जिन्होंने पीडीए के प्रस्ताव पर सहमति जताइ है। अब इनसे आवेदन लेकर प्लाट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जबकि बाकी लोगों के लिए भी पीडीए दूसरी योजनों में प्लाट लेने का विकल्प देगा। यह निर्णय मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को पीडीए बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया।
पीडीए की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में नए आवंटन केसमय कोई अलग से शुल्क नहीं वसूला जाएगा। लेकिन दूसरी योजना या बड़े प्लाट के आवंटन कराते समय दोनों प्लाट केमूल्य के बीच आए अंतर को आवंटी को देना होगा। पीडीए बोर्ड की बैठक में अन्य कई बिन्दुओं चर्चा के बाद निर्णय लिया गया। जिसमें रोड किनारे अनावासी या सेमी अनावासी भवनों को पीडीए अपनी इच्छानुसार रंग और स्वरूप दे सकेगा। साथ ही महायोजना 2031 के अन्तर्गत बने प्रस्ताव को पब्लिक डोमेन में डालकर लोगों सुझाव मांगेगा। पीडीए बोर्ड की हुई बैठक के दौरान स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत तैयार हो रही 13 सड़कों के पटरियों व डिवाइडर पर ग्रीनरी विकसित किए जाने का प्रस्ताव पास किया।
यमुना बिहार और मौसम बिहार के फ्लैटों केनहीं बढ़ेगे दाम
मौसम बिहार आवास योजना कालिंदीपुरम् और यमुना बिहार आवास योजना नैनी में खाली पड़े फ्लैटों को बेचने के लिए पीडीए ने नई योजना तैयार की है। 31 मार्च तक इन दोनों योजनाओं में फ्लैटों की बढ़ रही कीमत के मद्देनजर ब्याज वृद्घि पर रोक लगा दी है। मौसम बिहार आवास योजना के अन्तर्गत 2 बीएचके और 3 बीएचके के फ्लैट है। 3 बीएचके के फ्लैट की वर्तमान में कीमत करीब 85 लाख के करीब है। जबकि 2 बीएचके केफ्लैट में तीन वर्ग है। शिशिर कीमत करीब 65 लाख, हेमंत कीमत 53 लाख और बसंत कीमत 50 लाख 21 हजार है।