फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ीकरण में आड़े आ रहे अष्टभुजी मंदिर को पीडीए ने रास्ते से हटाया

Mon, 23 Nov 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अष्टभुजी मंदिर प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए रविवार को पीडीए ने पानी टंकी के पास स्थित अष्टभुजा माता मंदिर की प्रतिमाओं को शिफ्ट करा दिया। अफसरों की मौजूदगी में चौड़ीकरण में आड़े रहे मंदिर की दीवारों व अन्य हिस्सों को हटाने की देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन


हाईकोर्ट पानी टंकी के पास पुल के नीचे स्थित अष्टभुजा माता मंदिर को हटाने की कार्रवाई पीडीए ने सुबह ही शुरू कर दी। भारी फोर्स की मौजूदगी में मंदिर की दीवारों को हटाने की कार्रवाई की जाती रही। इस दौरान अफसरों ने मंदिर के पुजारी आजनेय मिश्र व आसपास के लोगों को बुलवाकर प्रतिमाओं को पास में ही एक चबूतरा बनवाकर शिफ्ट करवा दिया।

यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिर के पुजारी आंजनेय मिश्र के अनुसार इस कार्रवाई की की वजहों पर उनसे प्रशासन ने किसी तरह की चर्चा नहीं की थी। अचानक फोर्स लगाकर प्रतिमाओं को हटाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि किले से प्राप्त इस देवी प्रतिमा की स्थापना वहां वर्ष 1959 में की गई थी। इस अष्टभुजा मंदिर की महत्ता का उल्लेख ‘प्रयाग दर्शन’ पुस्तक में भी किया गया है। आंजनेय के मुताबिक वह बीते10 वर्ष से वहां पुजारी के तौर पर सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें