दारागंज में नगर निगम टीम का हुआ घेराव
दारागंज क्षेत्र में कुर्की करने पहुंची, नगर निगम जोन चार की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस दौरान एक भवन स्वामी जमीन पर बैठ गया। वहीं, टीम के पास अतिरिक्त सुरक्षा न होने की वजह से कुर्की की प्रक्रिया को रोक दिया गया। हालांकि, टैक्स सुपरिंटेंडेंट सुधा दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दारागंज में कुल दो मकानों को सील करने के साथ छह लाख रुपये गृहकर की वसूली की गई।
नगर निगम की तरफ से गृहकर वसूली का अभियान सभी जोन में चल रहा है। ऐसे में अगर लोग आधे रुपये जमा करके कुछ दिन की मोहलत मांगते हैं तो कुर्की की कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए रोक दिया जाएगा। - पीके मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।