Prayagraj News : खेलगांव पब्लिक स्कूल के सामने चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराते पीडीए के अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
भूखंड लेने से पहले जानकारी
भू माफिया के चक्कर में फंसकर अक्सर लोगों को जमीन से हाथ धोना पड़ता है। निर्माण ढहाए जाने पर नुकसान अलग होता है। पीडीए ने लेआउट को बगैर स्वीकृत कराए भूखंड लेने वालों से अपील की है। पीडीए वीसी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कर लिया जाता है।
इससे जरूरी सुविधाएं नाली, सीवर, पानी, बिजली उन्हें नहीं मिल पातीं। वहीं प्राधिकरण की कार्रवाई में ध्वस्तीकरण, सीलबंदी, एफआईआर अभियोजना आदि से भी प्रभावित होना पड़ता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति भूखंड खरीदने से पहले इस बात का पता लगा ले कि उसका ले आउट प्लान प्राधिकरण से अनुमोदित है या नहीं।