फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बिना परीक्षा दिए ही हुए बाहर

Tue, 31 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2015 के हजारों अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए ही बाहर हो गए हैं। आयोग ने दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त नहीं की है। जबकि, पेपर आउट और परीक्षा स्थगित होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में आयोग के इस फैसले से इन्हें इस अवसर से वंचित होना पड़ेगा। इसके नाराज अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


पहली पाली का पेपर आउट होने की सूचना सुबह से ही न्यूज चैनलों पर आने लगी थी। डीजीपी की ओर से परीक्षा निरस्त करने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यह सूचना भी प्रसारित हो गई कि परीक्षा रद कर दी गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। चूंकि सभी अभ्यर्थियों का सेंटर दूसरे जिलों में था, इसलिए जल्दी घर पहुंचने तथा बस और ट्रेन में भीड़ से बचने के लिए भी उन्होंने वापस होने में तत्परता दिखाई। इसके विपरीत आयोग ने पेपर आउट होने की बात सिरे से खारिज कर दी और परीक्षा निरस्त करने से भी इंकार कर दिया। अब चौतरफा दबाव के बाद आयोग ने सोमवार को सिर्फ पहला पेपर स्थगित किया है। इसकी वजह से दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित इस भर्ती से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें