फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विवि, कल आयोग पर होगा जमावड़ा

Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को हटाने तथा सभी भर्तियों और पेपर आउट होने की सीबीआई जांच, दोनों पाली की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने मंगलवार से पूरी तैयारी से आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके के मद्देनजर प्रतियोगियों और छात्रों  इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन जमावड़ा होगा। व्यापक जनसंपर्क के बाद प्रतियोगियों ने बुधवार को फिर आयोग दफ्तर पर जमावड़ा और प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलनरत सभी संगठनों, छात्र संगठनों और अन्य प्रतियोगी तथा छात्रों की सोमवार शाम को विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बैठक हुई। इसमें बड़े आंदोलन की घोषणा की गई। इसके मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10 बजे  छात्रसंघ भवन प्रतियोगी और छात्र फिर जुटेंगे। वहीं से वे डेलीगेसी और छात्रावासों में जनसंपर्क के लिए जाएंगे। जनसंपर्क के लिए टैंपो तथा अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान छात्रों और प्रतियोगियों से बुधवार को आयोग दफ्तर पर जुटने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें