फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पीसीएस में ओबीसी का कटऑफ सामान्य से अधिक

Fri, 12 Jul 2019 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

पीसीएस-2016 के अंतिम चयन परिणाम में एग्जीक्यूटिव ग्रुप के अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ ओबीसी वर्ग से 3.2 अंक अधिक रहा। इसके विपरीत एग्रीकल्चर ग्रुप में ओबीसी का कटऑफ अनारक्षित वर्ग के मुकाबले 2.11 अंक अधिक रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) ने गरुवार को पीसीएस-2016 के अंतिम चयन परिणाम के न्यूनतम कटऑफ अंक जारी कर दिए।

विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव ग्रुप के तहत प्रमुख पदों के लिए अनारक्षित का कटऑफ 897.04, ओबीसी का 893.84, एससी का 831.35 एवं एसटी वर्ग का कटऑफ 776.44 अंक रहा। वहीं, क्षैतिक आरक्षण के तहत इसी ग्रुप में महिला वर्ग का कटऑफ 883.76 अंक, डीएफएफ का 874.02, भूतपूर्व सैनिक का 800.75, पीबी का 795.79, पीडी का 781.32, ओए/ओएल/बीए का 839.49 अंक रहा।

एग्रीकल्चर ग्रुप में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 835.15, ओबीसी का कटऑफ 837.26 एवं एससी वर्ग का कटऑफ 733.64 अंक रहा, जबकि क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला वर्ग का कटऑफ 755.70 अंक है। वहीं, कॉमर्स ग्रुप में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 856.70 अंक, ओबीसी का कटऑफ 844.08, एससी का 782.49 एवं एसटी का 771.95 अंक रहा। वहीं, क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला वर्ग का कटऑफ 847.94, डीएफएफ का 812.85 एवं (पीएच) पीडी का 510.52 अंक रहा।
विज्ञापन


जल्द जारी होगा लोअर-2015 का कटऑफ

अमूमन परिणाम जारी होने के बाद सप्ताह भर के भीतर कटऑफ अंक जारी किए जाने का प्रावधान है, लेकिन आयोग ने पीसीएस-2016 के अंतिम चयन का कटऑफ जारी करने में महीनों लगा दिए। अभ्यर्थियों को अब लोअर-2015 के अंतिम चयन के कटऑफ का इंतजार है। इस परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल अप्रैल में आया था। परिणाम जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अगला नंबर लोअर-2015 का है। पूरा प्रयास होगा कि इसी माह कटऑफ जारी कर दिया जाए।

प्रमुख पदों के कटऑफ अंक इस प्रकार

1. डिप्टी कलेक्टर: सामान्य का अधिकतम 1218.77 - न्यूनतम 1119.93, एससी का अधिकतम 1102.46 - न्यूनतम 1067.37, एसटी का अधिकतम 1019.98 - न्यूनतम 1019.96, ओबीसी का अधिकतम 1103.77 - न्यूनतम 1086.54

2. पुलिस उपाधीक्षक : सामान्य का अधिकतम 1119.56 - न्यूनतम 1099.16, एससी का अधिकतम 1060.78 - न्यूनतम 1031.30, एससी का अधिकतम 1017.46 - न्यूनतम 1017.46, ओबीसी का अधिकतम 1085.92 - न्यूनतम 1059.57

3. असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर : सामान्य का अधिकतम 1116.15 - न्यूनतम 1109.31, एससी का 1061.81 - न्यूनतम 1028.88, एसटी का अधिकतम 970.55 - न्यूनतम 970.55, ओबीसी का अधिकतम 1084.71 - न्यूनतम 1070.24

4. खंड विकास अधिकारी: सामान्य का अधिकतम 1084.18 - न्यूनतम 1083.28, एससी का अधिकतम 1039.49 - न्यूनतम 1009.46, ओबीसी का अधिकतम 1078.73 - न्यूनतम 1058.28

5. सहायक आयुक्त उद्योग: सामान्य का अधिकतम 1083.19 - न्यूनतम 1083.19

6. जिला प्रोबेशन अधिकारी : सामान्य का अधिकतम 1075.11 - न्यूनतम 1058.31, एससी का अधिकतम 991.22 - न्यूनतम 991.22, ओबीसी का अधिकतम 1029.05 - न्यूनतम 1022.99

7. वाणिज्य कर अधिकारी: सामान्य का अधिकतम 1079.62 - न्यूनतम 1050.97, एससी का अधिकतम 996.77 - न्यूनतम 990.15, ओबीसी का अधिकतम 1048.26 - न्यूनतम 1038.83

8. सहायक श्रमायुक्त: सामान्य का अधिकतम 1075.31 - न्यूनतम 1075.31, ओबीसी का अधिकतम 1064.33 - न्यूनतम 1051.76

9. नायब तहसीलदार: सामान्य का अधिकतम 1082.92 - न्यूनतम 1051.39, एससी का अधिकतम 1012.13 - न्यूनतम 997.47, एसटी का अधिकतम 949.28 - न्यूनतम 912.74, ओबीसी का अधिकतम 1051.30 - न्यूनतम 1035.35

10. उप निबंधक (निबंधन विभाग): सामान्य का अधिकतम 1095.33 - न्यूनतम 1059.16, एससी का अधिकतम 1022.49 - न्यूनतम 973.01, ओबीसी का अधिकतम 1058.52 - न्यूनतम 1023.29

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें