फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस 2017 में चूके तो अगली परीक्षा बड़ी चुनौती

Mon, 25 Feb 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पीसीएस प्री का रिजल्ट
विज्ञापन
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में जिनको सफलता नहीं मिलेगी, उनके लिए अगली परीक्षा बड़ी चुनौती होगी। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम बदल गया है और अब संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर ही परीक्षा होनी है। आयोग किसी भी दिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। इसके बाद मुख्य परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के पास समय कम रह गया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या ऐसे प्रतियोगी छात्रों की है जो पीसीएस-2016, 2017 और 2018 की परीक्षा में शामिल हुए। पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है और पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों को मूल्यांकन चल रहा है। जल्द ही मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पीसीएस-2016 में सफल नहीं हो सके, उन्हें अब पीसीएस-20178 से उम्मीद है।

अगर इस परीक्षा में भी वे चयन से वंचित रह गए तो पीसीएस-2018 की परीक्षा उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जानी है। मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम संशोधित किया जा चुका है और पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा नए पाठ्यक्रम के आधार पर होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भी नए सिरे से तैयारी करनी होनी और यह उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें