फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मेंस में इतिहास, राजव्यवस्था का दबदबा

Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। विवादों तथा आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन अनिवार्य प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इतिहास, राजव्यवस्था और भूगोल पर पकड़ रखने वाले अभ्यर्थियों को बढ़त मिलने की उम्मीद है। सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में इतिहास और भूगोल से 65 प्रश्न पूछे गए। इनमें से 43 सवाल से इतिहास के थे। समसामयिकी से भी 21 प्रश्न पूछे गए। इनके अलावा पर्यावरण और कृषि से 12-12, जनसंख्या नगरीकरण से आठ, यूपी स्पेशल से 10, योजना से चार, कला संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था से दो-दो तथा विज्ञान से तीन प्रश्न पूछे गए।
इसी तरह से दूसरे पेपर में राजव्यवस्था से 30 तथा विज्ञान से 29 और सांख्यिकी से 22 प्रश्न पूछे गए। रीजनिंग एवं गणित से 13-13, समसामायिकी से 14, अर्थव्यवस्था से सात तथा दिवस से दो प्रश्न पूछे गए। परीक्षा इलाहाबाद और लखनऊ में दो पालियों में हुई। मुख्य परीक्षा के लिए 14323 अभ्यर्थी सफल हुए थे लेकिन 12897 ही परीक्षार्थी ही शामिल हुए। इस तरह से 90.04 फीसदी उपस्थिति रही। इलाहाबाद में 19 केंद्रों पर पंजीकृत 8975 में से 8246 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लखनऊ में 10 केंद्रों पर पंजीकृत 5348 में से 4651 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।
विज्ञापन


दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति
 पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति जताई है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्न ‘भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद समकक्ष है’ के चारों विकल्प सही नहीं थे। इसी तरह से 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का लिंगानुपात 918 है लेकिन यह जवाब प्रश्न के विकल्प में शामिल नहीं था। उनका यह भी कहना था कि पहले पेपर में विज्ञान, अर्थव्यवस्था आदि से भी प्रश्न पूछे गए, जबकि ये विषय दूसरे प्रश्नपत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें