फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2019 मुख्य परीक्षा 22 से 26 सितंबर के बीच

विज्ञापन
PCS mains 2019 exam date
विज्ञापन
-यूपीएससी ने घोषित किया परीक्षा कार्यक्रम, भ्रम की स्थिति खत्म
विज्ञापन

-कोरोना के कारण पहली बार गाजियाबाद को भी बनाया मुख्य परीक्षा का केंद्र
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा 22 से 26 सितंबर के बीच होगी। मुख्य परीक्षा में पीसीएस के 474 पदों के सापेक्ष 6320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 फरवरी को जारी किया गया था। कोविड-19 के कारण परीक्षार्थियों को कम यात्रा करनी पड़े इसके लिए पहली बार गाजियाबाद को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। इससे पहले मुख्य परीक्षा प्रयागराज एवं लखनऊ जिले में ही होती रही है।
मुख्य परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 9.30 से 12.30 के बीच अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी, जबकि दूसरी पाली में दो से पांच बजे के बीच निबंध की परीक्षा होगी। 23 एवं 24 सितंबर को पहली पाली 9.30 से 12.30 के बीच एवं दूसरी पाली दो से पांच बजे के बीच क्रमश: सामान्य अध्ययन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहले तीन दिन अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा के बाद 26 सितंबर को परीक्षार्थियों के स्वैच्छिक प्रश्नपत्र की परीक्षा दोनों पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की ओर से सीसैट लागू किए जाने के बाद मुख्य परीक्षा में एक स्वैच्छिक प्रश्नपत्र किए जाने के बाद अब मुख्य परीक्षा मात्र चार दिन में पूरी हो रही है, इससे पूर्व में मुख्य परीक्षा में दो स्वैच्छिक विषय होने पर परीक्षा लगभग 10 से 15 दिन तक चलती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें