फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस साक्षात्कार : भूगोल विज्ञान है या कला, यूपीपीएससी में पीसीएस अभ्यर्थियों से पूछे गए सवाल

Fri, 02 Oct 2026 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को भी पीसीएस अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार देने के बाद बाहर आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि बीएससी के बाद भूगोल से एमए करने का कारण पूछा गया।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को भी पीसीएस अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार देने के बाद बाहर आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि बीएससी के बाद भूगोल से एमए करने का कारण पूछा गया। भूगोल विज्ञान है या कला? जेआरएफ क्या है? प्रशासन में भूगोल की उपयोगिता से जुड़े सवाल भी किए गए।

विज्ञापन


करीब 17 मिनट तक विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए। इस दौरान अभ्यर्थी से बिना नाम और पता बताए अपना परिचय देने के लिए कहा गया। इसी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण पर भी अभ्यर्थियों को परखा गया। राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक निजता में संतुलन, विकास और पर्यावरण के बीच टकराव, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए तीन प्राथमिकताएं और प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग पर विचार पूछा गया।

एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनसे पूछा गया कि यदि आप एसडीएम हैं और आपके क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई और सीमित राहत सामग्री को प्रभावित लोगों तक पहुंचाने की प्राथमिकता कैसे तय करेंगे? जलवायु परिवर्तन और मौसम परिवर्तन में अंतर भी पूछा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा ई-20 ईंधन से किसानों को होने वाले संभावित लाभ और नुकसान पर अभ्यर्थी की राय जानी गई। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण में अंतर, विभिन्न योजनाओं के बावजूद महिलाओं की कम श्रम भागीदारी और वरिष्ठ महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा को महिला सशक्तीकरण से जोड़कर भी सवाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें