इंटरव्यू में पूछे गए सवाल
- सम्राट अशोक और अकबर की कराधान प्रणाली क्या है?
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कैसे करेंगे?
- पौधरोपण के क्या फायदे हैं?
- कौन सा इंस्टीट्यूट पर्यावरण के लिए काम करता है?
- ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, सरकार इसके लिए क्या कदम उठा रही है?
- भूगोल और पर्यावरण में क्या संबंध हैं?
- शहर एवं नगर में अंतर बताइए?
- योगी आदित्यनाथ के नाम में नाथ क्यों लगा है?
- ई गवर्नेंस क्या है?
- आपने डिप्टी एसपी का पद क्यों नहीं चुना?
दो अभ्यर्थियों की इंटरव्यू तिथि बदली
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दो अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर उनकी इंटरव्यू तिथि में परिवर्तन किया है। अनुभाग अधिकारी अजय कुमार सिंह के अनुसार अमनदीप का इंटरव्यू एक अगस्त और शिवानी शर्मा का चार अगस्त को अपराह्न एक बजे होगा।