फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS-2023 इंटरव्यू: पुलिस और ईडी की शक्तियों में क्या अंतर है?... साक्षात्कार में आखिरी दिन पूछे गए ये सवाल

Sat, 13 Jan 2024 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पांच दिनों तक चले पीसीएस इंटरव्यू के आखिरी दिन कई मुद्दों पर सवाल पूछा गया। साक्षात्कार में 448 अभ्यर्थी शामिल हुए। अगले हफ्ते अंतिम परिणाम संभावित है। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि पुलिस और ईडी की शक्तियों में क्या अंतर है। इसके अलावा भी कई अन्य सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और ईडी की शक्तियों में क्या अंतर है? डीपफेक, फेक और अफवाह में क्या अंतर है? ये सवाल पीसीएस-2023 के इंटरव्यू के आखिरी दिन शुक्रवार को पूछे गए। पांच दिनों तक चले पीसीएस-2023 के इंटरव्यू में 451 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 448 अभ्यर्थी शामिल हुए और केवल तीन अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


अंतिम चयन परिणाम अगले सप्ताह संभावित है। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि गंगा में सिक्का क्यों फेंका जाता है, इसका धार्मिक महत्व है या वैज्ञानिक? आखिरी दिन भी विषय से जुड़े सवाल बहुत कम पूछे गए, जबकि परिस्थिति आधारित सवालों की अधिकता रही। 

एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि एसडीएम बनेंगे तो कचरा निस्तारण के लिए आपके पास क्या योजना है? विभागीय एवं स्थानीय भ्रष्टाचार को कैसे रोकेंगे? यह सवाल पूछा गया कि आप एडीएम हैं और कहीं जा रहे हैं, इस दौरान भीड़ ने घेर लिया है तो क्या करेंगे?
विज्ञापन


वहीं, एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि आप एसडीएम बनते हैं तो पढ़ने-पढ़ाने की संस्कृति को कैसे बढ़ावा देंगे। ऑनलाइन शिक्षण बेहतर है या ऑफलाइन अथवा दोनों है? अभ्यर्थियों से ज्यादातर सवाल ऐसे पूछे गए, जिनसे जुड़े मुद्दे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि मालदीव से भारत का क्या संबंध है और इन दिनों क्या विवाद चल रहा है?

इंटरव्यू में ये सवाल भी पूछे गए

- मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह का मुख्य किरदार कौन था
- वृद्धा आश्रमों की जरूरत क्यों है

 

- बायो डायनामिक क्या है
- सिंपैथी और इंपैथी में अंतर बताएं

- एसडीएम क्यों बनना चाहते हैं
- एसडीएम बने तो आपकी प्राथमिकता क्या होगी

 
विज्ञापन

- स्मार्ट पुलिसिंग से आप क्या समझते हैं- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के बारे में बताएं
- हड़प्पा सभ्यता के बाद के अवशेष क्यों अधिक नहीं मिलते

- निर्वाचन आयोग के संबंध में पारित नए बिल के बारे में बताएं
- राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम योग्यता क्या है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें