फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2019 Result : टॉप टेन में नौ अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से कम

Thu, 18 Feb 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन पीसीएस-2019 की टॉप टेन मेरिट में चयनित होने वाले नौ अभ्यर्थियों में से नौ अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से कम है। ये सभी डिप्टी कलेक्टर के पदों पर चयनित हुए हैं। अगर बाकी मेरिट में भी यही ट्रेंड होगा तो 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले अभ्यर्थियों के लिए आगे की राह और भी कठिन हो सकती है।
विज्ञापन


पीसीएस-2019 के टॉपर रहे विशाल सारस्वत महज 25 वर्ष की आयु में डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। मेरिट में दुसरे स्थान पर रहे युगांतर त्रिपाठी 29 वर्ष के हैं। मेरिट में चौथा स्थान हासिल करने वाले कुनाल गौरव की आयु 28 वर्ष है। इसके अलावा पांचवें स्थान पर रहीं प्रियंका कुमारी का चयन 29 वर्ष में हो गया। छठवें स्थान पर रहे अभिेषक कुमार सिंह की आयु 29 वर्ष, सातवें स्थान पर रहे कुंवर सचिव सिंह की आयु 25 वर्ष, आठवें स्थान पर रहीं नीलम यादव की आयु 30 वर्ष, नौवें स्थान पर रहे सिद्धार्थ पाठक की आयु 25 वर्ष और दसवें स्थान पर रहीं विकल्प की आयु 25 वर्ष है।

पिछले दिनों यह चर्चा तेज फैली थी कि उत्तर प्रदेश लोक सेव आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस में शामिल होने के लिए अवसरों को सीमित कर सकता है और अधिकतम आयु सीमा 40 से घटाकर 30 या 32 वर्ष की जा सकती है। हालांकि इस तरह की खबरें सामने आने के बाद तमाम प्रतियोगी छात्रों ने शासन को पत्र भेजकर अपना विरोध भी दर्ज कराया था। फिलहाल ऐसा कुछ लागू नहीं किया गया, लेकिन रिजल्ट का बदला हुआ ट्रेंड 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें