फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस के 81 अभ्यर्थियों को मिली इंटरव्यू की नई तिथि

विज्ञापन
PCS 2017 interview date, UPPSC
विज्ञापन
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के कारण साक्षात्कार की तिथि में हुआ परिवर्तन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिया निर्णय
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में शामिल होने वाले 81 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन पर यूपीपीएससी ने इन्हें पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए नई तिथि प्रदान की है। ऐसे में आयोग को पीसीएस मेंस का इंटरव्यू कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ाना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस परीक्षा-2017 का इंटरव्यू 16 सितंबर से शुरू कराया जा चुका है। इंटरव्यू 30 सितंबर तक चलना है। इस दौरान आयोग में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन देकर इंटरव्यू की नई तिथि निर्धारित किए जाने की मांग की। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दे रहे हैं। अगर आयोग इंटरव्यू की तिथि परिवर्तित नहीं करता तो ऐसे अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा या पीसीएस-2017 के इंटरव्यू दोनों मेें किसी एक से वंचित होना पड़ जाता।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य एवं अन्य कारणों से भी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए असमर्थता जताई थी और इंटरव्यू के लिए नई तिथि की मांग की थी। इन अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार करने के बाद आयोग ने इनका इंटरव्यू अलग से कराने का निर्णय लिया है। कुल 81 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की नई तिथि दी गई है। इनमें से 16 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 30 सितंबर और 65 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एक अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम में इंटरव्यू 30 सितंबर को पूरा होना था, लेकिन अब यह एक अक्तूबर तक चलेगा।
इस बाबत आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें इंटरव्यू की नई तिथि दी गई है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी, जो तिथि परिवर्तन संबंधी प्रत्यावेदन देने के बावजूद पूर्व में जारी साक्षात्कार कार्यक्रम अनुसार निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में शामिल हो चुके हैं, उन्हें पुन: साक्षात्कार में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

सहायक भू-भौतिकविद् के दो पदों के लिए इंटरव्यू एक को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के तहत सहायक भू-भौतिकविद् के दो पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदनपत्र, देशना पत्रक, प्रमाणीकरण प्रपत्र, विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक प्रपत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड एवं मुद्रित कर इंटरव्यू के दौरान अपने साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में पहुंचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें