रामबाग और संगम से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
इसी तरह प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से भी अयोध्या के लिए चार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। इनका संचालन भी भीड़ के हिसाब से होगा। इसी क्रम में यूपी रोडवेज भी पर्व के मौके पर एक हजार बस चला सकता है। इस दौरान लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर रूट की बसें सिविल लाइंस, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट रूट की बसें जीरोरोड बस स्टेशन से संचालित होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है।
यात्रियों के लिए बंद रहेगा दारागंज रेलवे स्टेशन
पौष पूर्णिमा के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे का दारागंज रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्री प्रयागराज रामबाग या झूंसी जाकर ही ट्रेन को पकड़े।