फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमे बसों केचक्के, बैंक भी आज बंद

Wed, 02 Sep 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। श्रमिक संगठनों की दो सितंबर को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार आधी रात से रोडवेज बसों के चक्के थम गए। हड़ताल में बैंक भी शामिल हैं, सो बुधवार को वहां भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। टेंपो-टैैक्सी के संचालन पर भी हड़ताल का प्रभाव पड़ेगा। विकास भवन, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, डाक विभाग, बीएसएनएल, जल संस्थान, भारतीय जीवन बीमा निगम सहित ज्यादातर राजकीय एवं केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों, मजदूर संगठनों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर रखी है। हड़ताल की पूर्व संध्या पर अलग-अलग संगठनों ने बैठक की और इसे सफल बनाने के लिए आखिरी रणनीति बनाई।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने मंगलवार को यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले इंडियन बैंक सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया और श्रमिक हित में मांगों को दोहराते हुए दो सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया। तय हुआ कि बुधवार को दोपहर 12.30 बजे संगम प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सभा होगी।

प्रदर्शन में शशिकांत श्रीवास्तव, शिवमूर्ति तिवारी, मदन उपाध्याय, एसपी दीक्षित, एसबी दूबे आदि शामिल रहे। वहीं, इलाहाबाद टेंपो विक्रम टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री रमाकांत रावत ने बताया कि टेंपो-टैक्सी का संचालन दो घंटे के लिए ठप रहेगा और इसके बाद ड्राइवर बांह पर काली पट्टी बांधकर वाहन चलाएंगे। उधर, रोडवेज बसों के मंगलवार आधी रात से 24 घंटे के लिए चक्के थम गए और यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। हड़ताल की पूर्व संध्या पर कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पलाइज यूपी (ईस्ट) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तैयारी एवं निगरानी बैठक की। तय हुआ कि बुधवार को कर्मचारियों की पांच टीमें दिनभर मोटर साइकिल से भ्रमण कर हड़ताल की निगरानी करेगी। बैठक में कृपाशंकर श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विभिन्न विभागों की केंद्रीय समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जनजागण अभियान चलाया और कर्मचारियों से मिलकर बुधवार की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। बुधवार को 11 बजे विकास भवन में केंद्रीय सभी भी होगी। अभियान में कर्मचारी नेता नरसिंह, विद्याशंकर बाजपेयी, विनोद श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, रामचंद्र आदि शामिल रहे।

वहीं, संविदा कर्मियों ने भी हड़ताल के दौरान चंद्रशेखर आजाद पार्क से विकास भवन तक जुलूस निकालने का निर्णय लिया। इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज यूनियन के महसचिव ने बताया कि हड़ताल में शामिल बीमा कर्मी एलआईसी मंडल कार्यालय के गेट पर केंद्रीय रैली का आयोजन करेंगे। उधर, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) के मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने बताया कि हड़ताल में रेलवे शामिल नहीं है लेकिन इसके समर्थन में एनसीआरईएस की ओर से बुधवार को मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें