मेजा (ब्यूरो)। बिजली, पानी और ध्वस्त सड़क को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष प्रदर्शन और ज्ञापन देने का एलान करने पर मेजा पुलिस ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार शाम को रामनगर कस्बे से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि बिजली, पानी और ध्वस्त सड़क को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपने का यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी ने एलान किया था। उसी की तैयारी में वे समर्थकों संग रामनगर कस्बे में तैयारी में जुटे हुए थे। उसी दौरान मेजा पुलिस कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ उन्हें गिरफ्तार कर शहर ले गई। बाबा तिवारी की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में आक्रोश है।